आर्थिक

जी-20 देशों में भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ सबसे तेज

New Delhi-ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारतीय इकॉनोमी को लेकर ताजा अनुमान जारी किए हैं। मूडीज के मुताबिक अगले वित्त वर्ष (2026-27) में भारत की जीडीपी 6.4 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। मूडीज ने कहा कि यह रफ्तार दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले जी-20 देशों के ग्रुप में सबसे ज्यादा होगी। एजेंसी ने इसके पीछे मजबूत घरेलू खपत, सरकार के नीतिगत फैसलों और देश के स्थिर बैंकिंग सिस्टम को मुख्य वजह बताया। मूडीज का यह अनुमान भारत सरकार और रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुमान के मुकाबले थोड़ा कम है।

पिछले महीने संसद में पेश हुए इकॉनोमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.8 फीसदी से 7.4 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान बताया गया था। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी हाल ही में अपनी मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही के लिए करीब सात फीसदी ग्रोथ की उम्मीद जताई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

टैक्स में बदलाव और जीएसटी से बढ़ेगी खपत

मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर 2025 में जीएसटी के नियमों में हुए बदलाव और पर्सनल इनकम टैक्स की सीमा बढ़ाए जाने से लोगों की जेब में ज्यादा पैसा बचेगा। इससे बाजार में मांग बढ़ेगी।

बेहतर बनी रहेगी भारतीय बैंकों की हालत

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

रेटिंग एजेंसी ने अपनी बैंकिंग सिस्टम आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय बैंकों की हालत बेहतर बनी रहेगी। वित्त वर्ष 2027 में भारतीय बैंकों की लोन ग्रोथ 11-13 फीसदी रहने का अनुमान है। बैंकों का नॉन परफॉर्मिंग लोन लेवल दो से 2.5 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है, जो काफी सुरक्षित स्तर है। छोटे और एमएसएमई पर कुछ दबाव दिख सकता है, लेकिन बैंकों के पास इस नुकसान को झेलने के लिए पर्याप्त पूंजी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button