6.2 फीसदी रहेगी भारत की जीडीपी ग्रोथ

नई दिल्ली
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पश्चिम एशिया और पश्चिमी देशों की कठिन परिस्थितियों के मद्देनज वित्त और निवेश के कारोबार में लगे वैश्विक संगठन मॉर्गन स्टेनली ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के अनुमान को प्रतिशत 0.30 अंक घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले संगठन ने 6.5 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान लगाया था। मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि 2026-27 में कच्चे तेल की औसत कीमत 95 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल रहेगी तथा गैस की उपलब्धता एक अतिरिक्त बाधा होगी। मॉर्गन स्टेनली की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि ईंधन की बढ़ती कीमत और औद्योगिक आपूर्ति में कमी से उत्पादन के संसाधनों की लागत बढ़ रही है और चुङ्क्षनदा वस्तुओं के उत्पादन में कटौती करनी पड़ रही है। रुपए की कमजोरी के बीच आयातित महंगाई बढ़ रही है। मॉर्गन स्टेनली ने आगे कहा कि उत्पादन की उच्च लागत, मुद्रा की कमजोरी और खाद्य/मुख्य वस्तुओं की कीमतों में मजबूती के कारण वित्त वर्ष 27 में औसत खुदरा मुद्रास्फीति साल-दर-साल आधार पर बढक़र 5.1 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल की ऊंची कीमतों के कारण वित्त वर्ष 2026-27 में चालू खाते का घाटा (कैड) प्रतिशत लगभग 1.50 अंक बढक़र जीडीपी के लगभग 2.5 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों ने कहा है, हाल के सालों में पूंजी प्रवाह वित्तपोषण की जरूरतों से पीछे रहा है, इसलिए हमें उम्मीद है कि भुगतान संतुलन लगातार तीसरे वर्ष घाटे में रहेगा, जिससे रुपए पर दबाव बढऩे की आशंका बढ़ जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है, इसके बाद, जैसे-जैसे आपूर्ति संबंधी झटके कम होंगे और नीतिगत समर्थन का असर दिखेगा, विकास दर धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। हाल ही में, मूडी•ा रेङ्क्षटग्स ने भी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को पहले के 6.8 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन ने भी चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि के अनुमान को 6.1 प्रतिशत रखा है जबकि 2025-26 में यह 7.6 प्रतिशत थी। इसी तरह ईवाई ने यह भी कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत की वास्तविक जीडीपी में वृद्धि मौजूदा वैश्विक संकटों के प्रभाव से लगभग एक प्रतिशत अंक तक कम हो सकती है, जबकि खुदरा मुद्रास्फीति उनके आधारभूत अनुमानों से प्रतिशत लगभग 1.5 अंक तक बढ़ सकती है।
मार्च में सात फीसदी था अनुमान
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मॉर्गन स्टेनली की भारत संबंधी मामलों की मुख्य अर्थशास्त्री उपासना चाचरा ने बानी गंभीर और श्रेया ङ्क्षसह के साथ मिलकर लिखा है, इस पृष्ठभूमि में, हमने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने वास्तविक जीडीपी अनुमान को 6.2 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले, हम वृद्धि के लिए जोखिमों पर न•ार रख रहे थे। हमें उम्मीद है कि जून में समाप्त होने वाली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर एक साल के न्यूनतम स्तर 5.9 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी, क्योंकि औद्योगिक गतिविधियां धीमी पड़ेंगी, मार्जिन कम होगा और बाहरी वित्तपोषण कठिन हो जाएगा। मार्च, 2026 की तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.4 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2026-27 में लगभग सात प्रतिशत रहने का अनुमान था।