आर्थिक

1 अप्रैल से पैन कार्ड बनवाना हो जाएगा मुश्किल, 31 मार्च तक सिर्फ आधार कार्ड से बनवाने का मौका

अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियमों बड़ा बदलाव हो रहा है। 31 मार्च तक इसे बनवाना आसान होगा। अगर ये डेट निकल गई तो इस डॉक्यूमेंट को बनवाने में आपको बड़ी मुश्किल आएगी।

सरकार ने परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) आवेदन प्रक्रिया में बदलावों की घोषणा की है। ये बदलाव 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। नए फ्रेमवर्क के तहत, PAN कार्ड के लिए केवल आधार-आधारित आवेदन अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 31 मार्च, 2026 से पहले केवल आधार का उपयोग करके ही पैन कार्ड बनवाया जा सकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

1 अप्रैल से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का नियम
X पर एक पोस्ट में, सरकार समर्थित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ने बताया कि आवेदक अभी सिर्फ आधार का इस्तेमाल करके PAN कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि, 1 अप्रैल से आधार के साथ-साथ जन्म तिथि (DOB) के प्रमाण सहित अन्य दस्तावेजों की भी जरूरत होगी।

CA कीर्ति जोशी ने जागरण बिजनेस को बताया कि 1 अप्रैल 2026 से PAN बनवाने के नियमों में बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है उनके पास 31 मार्च तक सिर्फ आधार कार्ड का इस्तेमाल करके पैन कार्ड बनवाने का मौका है। 1 अप्रैल से आपको पैन कार्ड बनवाने के लिए जन्म तिथि के अतिरिक्त प्रमाण की आवश्यकता होगी। पुराने फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नाम पूरी तरह से Aadhaar के अनुसार ही होना चाहिए।

संशोधित नियम लागू होने के बाद, आवेदकों को PAN आवेदन के लिए नए फॉर्म इस्तेमाल करने होंगे, क्योंकि मौजूदा फॉर्म अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

CSC पोर्टल के अनुसार, PAN कार्ड आवेदन के नए फॉर्म जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसमें यह भी बताया गया है कि नए वित्तीय वर्ष से कार्ड पर नाम नहीं लिखा होगा।

जरूरी दस्तावेज है पैन कार्ड
PAN कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है जिसकी जरूरत वित्तीय और बैंकिंग लेन-देन के लिए होती है, जबकि आधार एक 12 अंकों का यूनिक पहचान नंबर है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button