हरियाणा में चार हजार करोड़ का निवेश करेगा जापान, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

चंडीगढ़
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट-2026 में जापानी कंपनी ने हरियाणा में चार हजार करोड़ रुपए का निवेश करने की इच्छा जताई है। समिट के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के साथ जापानी कंपनी टीडीके के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में करीब 4 हजार करोड़ रुपए निवेश करके नया प्लॉट बनाने की इच्छा जताई है। कंपनी यहां बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम यूनिट स्थापित करना चाहती है।
बता दें कि टीडीके कंपनी ने पहले भी हरियाणा के सोहना में 180 एकड़ में प्लॉट स्थापित कर रखा है। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों की कंपनियां भी निरंतर प्रदेश में बड़ा निवेश कर रही हैं। प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति निरंतर नई सुविधाएं दे रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट में औद्योगिक क्षेत्र को विशेष महत्व दिया गया है।
इससे प्रदेश में बेहतर औद्योगिक ईकोसिस्टम बना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में ईज़ ऑफ डूइंग बिजऩेस को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इससे निवेश को बढ़ावा मिला है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई पहल के तहत उद्योग जगत के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि उत्पादन लागत, लॉजिस्टिक्स और प्रक्रियाओं से जुड़ी चुनौतियों को कम किया जा सके। इन सुधारों से न केवल निवेशकों का विश्वास बढ़ा हैए बल्कि छोटे और मध्यम उद्योगों को भी बड़ा लाभ मिला है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
हरियाणा सरकार ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स की वैश्विक सप्लाई चेन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचेए कौशल विकास और नीति समर्थन को मजबूत किया जा रहा हैए जिससे हरियाणा को एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित किया जा सके। यह पहल प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया के विजन के अनुरूप है, जिसमें आत्मनिर्भरता, औद्योगिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर विशेष जोर दिया गया है। इन सभी कार्यों का समन्वय विदेशी सहयोग विभागद्वारा किया जा रहा है। हरियाणा ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ यह विदेश सहयोग विभाग पूरी तरह से कार्यरत है।