बस शांति चाहिए, हम सत्ता में एक बड़ा बदलाव देखेंगे

मुंबई। मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इसी बीच बॉलीवुड की स्टार डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी। कई फैंस को लगा कि वह भी उन सितारों में शामिल हैं, जो इस वक्त दुबई में फंसे हुए हैं। इन अफवाहों और चिंताओं पर विराम लगाते हुए नोरा फतेही ने एक वीडियो पोस्ट किया है। नोरा ने साफ किया है कि वह सुरक्षित हैं और भारत में हैं, लेकिन युद्ध के विजुअल्स देखकर बुरी तरह परेशान हैं। नोरा फतेही ने लोगों से एकजुट होने को कहा है और बोलीं कि शांति ही एकमात्र रास्ता है।
नोरा ने युद्ध की स्थिति को केवल जमीन की लड़ाई नहीं, बल्कि एक मानसिक और आध्यात्मिक युद्ध बताया। उन्होंने कहा, चीजें अभी और बिगड़ेंगी और हम सत्ता का एक बड़ा बदलाव देखेंगे। हम एक न्यू वल्र्ड ऑर्डर के उभरने के गवाह बनने जा रहे हैं, जिस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714