Lava Bold N2 भारत में लांच, कीमत 8 हजार से भी कम

नई दिल्ली। Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 लांच किया है। यह स्मार्टफोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में आता है और Android 15 Go पर चलता है। फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलता है और फोन Unisoc SC9863A ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 5,000mAh बैटरी है। फोन में 13MP का प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में 7,499 रुपए में लांच किया गया है। इसकी सेल 27 फरवरी से Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर शुरू होगी। यह फोन Indus Black और Siachen White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Lava Bold N2 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है, जिसमें आठ कोर शामिल हैं। फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ 4GB तक RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट मिलता है, जो इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल कर वर्चुअल RAM की तरह काम करता है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो धूल और पानी के छींटों से बचाव का दावा करता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, Lava Bold N2 Android 15 Go Edition के साथ आता है, जो लाइट ऑपरेटिंग सिस्टम है। लावा का कहना है कि ये ब्लोटवेयर व Ad-फ्री एक्सपीरिएंस देगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो नॉर्मल चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में डुअल कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर शामिल है। दूसरा कैमरा सेंसर की जानकारी कंपनी ने स्पष्ट नहीं की है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।