मनोरंजन

भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा

मुंबई। अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी हाल ही में रिलीज़ हुई मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर फिल्म दलदल में नजर आईं, जिसे दुनियाभर में सराहा जा रहा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनय में आने से पहले समारा ने फिल्म भूत पार्ट वन दि हॉन्टेड शिप में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया और कहा कि अभिनय सीखने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। समारा ने इसे अविश्वसनीय अनुभव बताते हुए कहा कि मैंने उस फिल्म में इसलिए काम किया, क्योंकि मैं एक्टिंग करना चाहती थी। मैं लंबे समय से विक्की का काम देख रही थी। उनके सामने रहकर सीखने का मौका सबसे बड़ा होता है।

मैंने भूत के सेट पर उनसे बहुत कुछ सीखा। समारा ने बताया कि फिल्म के एक सीन के लिए जहाज के निचले हिस्से जैसा सेट बनाया गया था, जहां घुटनों तक पानी भरा हुआ था। उस पानी में पूरी टीम काम कर रही थी। पानी में डॉली, कैमरा, चप्पलें और रैपर सब थे। उसे असली जैसा दिखाने के लिए उसमें कॉफी और फूड कलर भी मिलाया गया था। समारा ने कहा कि वह पानी बिल्कुल साफ नहीं था, लेकिन मैंने विक्की को उसी पानी में एक्शन करते देखा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

समारा ने विक्की की मेहनत और कला के प्रति उनके प्यार की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि एक बार विक्की पूरी रात डांस रिहर्सल करने के बाद सुबह सात बजे सेट पर पहुंच गए। रिहर्सल सुबह करीब 5:30 या 6 बजे खत्म हुई थी, फिर भी वे 07 बजे से 07 बजे तक की शिफ्ट के लिए तैयार थे। समारा ने कहा कि जब विक्की अपने किरदार में जाते हैं तो सिर्फ वही नजर आते हैं। यह मेहनत से ज्यादा कला के प्रति प्यार है, जो आपको आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि उस फिल्म में विक्की और भूमि पेडनेकर साथ थे और अब दलदल में वह भूमि सतीश पेडनेकर के साथ सह-कलाकार के रूप में काम कर रही हैं। उनके लिए यह एक ‘फुल सर्किल’ पल जैसा है। दलदल में समारा तिजोरी एक सीरियल किलर की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि सतीश पेडनेकर और आदित्य रावल भी हैं। यह फिल्म फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button