Mahindra ने लांच किया EV SUV XEV 9e का Cineluxe एडिशन, बुकिंग शुरू

नई दिल्ली। Mahindra & Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e का Cineluxe एडिशन लांच किया है। इसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ कम्फर्ट पर फोकस किया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की रेंज 500 किलोमीटर से अधिक की है। Mahindra XEV 9e Cineluxe एडिशन का प्राइस 29.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) का है। इसे सैटिन व्हाइट और सैटिन ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी बिक्री 10 मार्च से शुरू की जाएगी। XEV 9e Cineluxe एडिशन की 79 kWh की बैटरी वास्तविक स्थितियों में 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज उपलब्ध कराती है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में ट्रिपल HD डिस्प्ले, 16 स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम Dolby Atmos के साथ दिया गया है। इसमें VisionX AR हेड्स-अप डिस्प्ले, हैंड्स फ्री पार्क असिस्ट और Secure360 सेफ्टी सुइट दिए गए हैं। XEV 9e Cineluxe में Camp, Keep और PawPal HVAC मोड्स, कस्टम ड्राइव मोड्स हैं। इसके अलावा डिजिटल की भी मिलती है। इस इलेक्ट्रिक SUV के केबिन में Chestnut Brown और Nocturne Black लेदरेट है, जो एक आकर्षक लुक देता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
यह नया एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल के पैक 3 वैरिएंट पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ प्रीमियम कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें दो एक्सक्लूसिव मैट कलर मिलते हैं। इनमें ब्लैक और सैटिन व्हाइट जैसे ऑप्शन शामिल हैं। दोनों ही मैट फिनिश में आते हैं, जो एसयूवी को सड़क पर अलग और शाही लुक देते हैं। इस एडिशन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया चेस्नट ब्राउन इंटीरियर थीम है, जिसे नोक्टर्न ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ पेश किया गया है।