चंडीगढ़
चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने शहर के प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताबों और यूनिफॉर्म की खरीद को लेकर अभिभावकों को हो रही परेशानियों का गंभीर संज्ञान लेते हुए यू.टी. चंडीगढ़ के शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर सख्त कदम उठाने की मांग की है। मेयर जोशी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में अभिभावक लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं और यह शिकायत कर रहे हैं कि कई प्राइवेट स्कूल अप्रत्यक्ष रूप से अभिभावकों को चयनित बुक स्टोर्स से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे अभिभावकों को न केवल अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है बल्कि उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मेयर जोशी ने कहा कि यह एक सर्वविदित तथ्य है कि कई स्कूलों की किताबें केवल कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध करवाई जाती हैं, जिससे एक प्रकार की मोनोपोली (एकाधिकार) बन जाती है और अभिभावकों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचता। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में किसी भी प्रकार की व्यावसायिकता और मनमानी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि अभिभावकों को मजबूर कर चयनित दुकानों से किताबें खरीदवाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। यह प्रथा तुरंत बंद होनी चाहिए। शिक्षा व्यवस्था सेवा का माध्यम है, व्यापार का नहीं। यदि कोई संस्था नियमों की आड़ में अभिभावकों का शोषण करती है तो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
चंडीगढ़ प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी स्कूल को किताबों और यूनिफॉर्म की बिक्री में मोनोपोली बनाने की अनुमति न मिले। मेयर जोशी ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि अभिभावकों की शिकायतों के समाधान के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, ताकि यदि किसी भी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाए तो अभिभावक आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। इसके अतिरिक्त उन्होंने सुझाव दिया कि सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिए जाएं कि वे उन सभी दुकानों/वेंडर्स की सूची शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराएं जहां उनकी स्कूल की किताबें और यूनिफॉर्म उपलब्ध हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग इस सूची को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और अभिभावकों को स्वतंत्र विकल्प मिल सके।