आर्थिक

7000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Edge 70 Fusion भारत में लांच

नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लांच कर दिया है। यह कंपनी की Edge सीरीज का नया मॉडल है, जिसे क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon सीरीज प्रोसेसर और 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ Android 16 आधारित Hello UI और 7000mAh बैटरी भी मिलती है।

कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion की भारत में कीमत 26,999 रुपए से शुरू होती है। फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। मिड और टॉप वेरिएंट की कीमत क्रमश: 29,999 रुपए और 32,999 रुपए रखी गई है। फोन को लेदर-इंस्पायर्ड Pantone Silhouette, Pantone Blue Surf और Pantone Country Air कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की ओपन सेल Falipkart पर 12 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

फोन के फीचर्स की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन SGS Eye Protection, Smart Water Touch 3.0 और HDR 10+ सपोर्ट करती है। पैनल की पीक ब्राइटनेस 5200 nits तक पहुंच सकती है और ये MIL-810H मिलिट्री ग्रेड Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस आता है।

फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ वेपर कूलिंग चेंबर को जोड़ा गया है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने 3 साल के लिए OS अपग्रेड्स व 5 साल के लिए सिक्योरिटी अपग्रेड्स का वादा किया है। Moto AI के साथ फोन में Copilot, Perplexity और Gemini को इंटिग्रेट किया गया है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion में 50MP का Sony-LYT 710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रावइड एंगल लेंस, एक मैक्रो और एक डेप्थ सेंसर जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सभी सेंसर 4K रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button