MP के जबलपुर जिले में ऑस्ट्रेलिया से आई महिला का टेस्ट पॉजिटिव दो बच्चों के साथ शहर आई

MP के जबलपुर जिले में अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से आई महिला कोविड पॉजिटिव निकली हैं। दरअसल उखरी निवासी महिला ऑस्ट्रेलिया में आर्किटेक्ट का काम करती है। कुछ दिन पहले ही अपने दो बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आई थी। फिर मुंबई से जबलपुर पहुंची थी। गुरुवार को सर्दी-खांसी होने पर पति के साथ कोरोना टेस्ट कराया था। जहां महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
जबकि पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को घर में आइसोलेट कर दिया है और सैंपल ग्वालियर के लिए भेजा गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
स्वास्थ्य संचालक डॉ संजय मिश्रा के मुताबिक महिला के साथ ऑस्ट्रेलिया से आए दोनों बच्चों का भी कोविड टेस्ट कराया जाएगा। साथ ही जबलपुर में रह रहे महिला के माता-पिता का भी आज कोरोना टेस्ट किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग महिला की कांटेक्ट हिस्ट्री भी तलाशने की कोशिश कर रही है।
हालांकि महिला के कोरोना वेरिएंट का पता लगाने के लिए उसका जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के लिए सैंपल ग्वालियर भेजा गया है। जिसकी कुछ दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। गौरतलब हैं कुछ दिन पहले अमेरिका से लौटी एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली थी, जिसको अभी भी होम आइसोलेट पर रखा गया है।