आज की ख़बरपंजाब

नशे के ठिकाने बताकर नशा तस्करों को प्रोमोट कर हैं सांसद चरणजीत चन्नी: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़ 7 फरवरी

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चिट्टे (नशे) के ठिकाने बताना एक सांसद की बेहद ओछी और गैर-जिम्मेदाराना हरकत है। एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को नशा रोकने के बजाय नशा बिकने वाली जगहों को प्रमोट करना शोभा नही देता।

पन्नू ने कहा कि चाहे 10 साल का अकाली-भाजपा राज रहा हो या उसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह और स्वयं चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार, इन सभी ने पंजाब में नशे को फलने-फूलने दिया और इसे रोकने के लिए कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आज जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे प्रदेशवासियों को साथ लेकर ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान चला रही है,जिसने नशा तस्करों में खौफ पैदा कर दिया है, तब चन्नी जैसे नेता वीडियो डालकर यह बता रहे हैं कि चिट्टा कहाँ उपलब्ध है। यह सीधे तौर पर सरकार की नशा विरोधी मुहिम को कमजोर करने और नशे के सौदागरों की मदद करने की एक सोची-समझी साजिश है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बलतेज पन्नू ने आगे कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का काम पुलिस को जानकारी देकर नशे को रुकवाना होता है, न कि वीडियो के जरिए नशे के ठिकानों का प्रचार करना। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चन्नी अब नशा बेचने वालों के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम कर रहे हैं?

पन्नू ने कहा कि पंजाब की जनता देख रही है कि कैसे का उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं से स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा कि वे बताएं उनकी पार्टी सरकार की नशा विरोधी मुहिम के साथ खड़ी है या नशा बेचने वालों के साथ?

पन्नू ने चेतावनी दी कि ऐसी ओछी राजनीति से ‘आप’ सरकार का नशा मुक्ति का संकल्प कमजोर नही होगा। सरकार नशे के खात्मे तक अपनी जंग जारी रखेगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button