24 साल बाद मर्डर का आरोपी पकड़ा, रंजिश के चलते चौकीदार की हत्या कर हुआ था फरार

मोहाली
सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस एसएएस नगर हरमनदीप सिंह हंस के निर्देशों के अनुसार, 24 साल से फरार आरोपी सरवन कुमार को गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता मिली है। सरवन कुमार निवासी गांव भिरडाना, जि़ला फतेहाबाद को 18-02-2026 को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी को 16-8-2003 से सीआर पिसी के सेक्शन 82, 83 के तहत फरार घोषित किया गया था। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन फेज-1, मोहाली में केस नंबर 153 तारीख 6-5-2002 को सेक्शन 460 आईपीसी के तहत रजिस्टर्ड है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जानकारी के अनुसार आरोपी मेसरू सनटाइम एजेंसी, सी-123 इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8, मोहाली में फैक्ट्री का शीशा तोडक़र अंदर घुसा और चौकीदार दीना नाथ निवासी गांव भालट, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड की बेरहमी से हत्या कर दी। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी उक्त फैक्ट्री में चौकीदार का काम करता था और गायों के लिए चारा लाता था। मृतक दीना नाथ ने मालिकों को आरोपी द्वारा पैसे की हेराफेरी और चोरी के बारे में बताया था, जिसके कारण आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी रंजिश में आरोपी ने यह वारदात की। आरोपी हरियाणा में जगह बदलता रहता था और गुडग़ांव में पेंटर का काम करता था। हाल ही में वह अपने गांव भिरड़ाना आया था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को 19-02-2026 को माननीय कोर्ट में पेश करके पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया और आगे की पूछताछ जारी है।