बिहार में NDA ने जीती पांचों सीटें, राज्यसभा चुनाव में ओडिशा में चार में से 3 पर लहराया परचम, हरियाणा में हंगामा

नई दिल्ली
हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। तीनों राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। हरियाणा में दो कांग्रेसी विधायकों के वोटों पर आपत्ति के कारण खबर लिखे जाने तक काउंटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। शेड्यूल के हिसाब से राज्य की दो सीटों पर शाम चार बजे तक वोटिंग हुई। शाम पांच बजे से काउंटिंग शुरू होनी थी, लेकिन करीब 4 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वोटों की गिनती शुरू नहीं हो पाई है। उधर बिहार की सभी 5 सीटों और ओडिशा की 4 सीटों के नतीजे आ गए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कुल 9 में से 8 सीटों पर एनडीए या एनडीए समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने 44-44 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उधर, ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और एनडीए समर्थित उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (बीजेडी) के संतरूप मिश्रा विजयी हुए। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बधाई दी।