आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में चल रही खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा है कि लीजेंडरी आरके स्टूडियो के फिर से शुरू होने का कोई प्लान अभी तक तय नहीं हुआ है। अभिनेत्री ने बताया कि यह चर्चा केवल अफवाह है और फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। करीना ने कहा कि उनके परिवार में कुछ समय पहले यह बात चर्चा में आई थी, लेकिन सभी ने इसे तुरंत यह मान लिया कि यह नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग सच में आरके स्टूडियो को फिर से देखने की चाहत रखते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव फाइनल नहीं हुआ है।
करीना ने अपने बयान में यह भी कहा कि इस विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी के हाथ में है। उन्होंने विशेष रूप से अपने कजिन और अभिनेता रणबीर कपूर और बहन करिश्मा कपूर का नाम लेते हुए सुझाव दिया कि शायद वे इस प्रतिष्ठित ब्रांड को आगे ले जाने के बारे में सोच सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714