नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-39 थाना के अंतर्गत सेक्टर 107, दादरी रोड पिलर नंबर 84 के पास शनिवार को एक कार से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-39 की थाना पुलिस और निरीक्षण टीम मौके पर पहुंची और कार का निरीक्षण किया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सेक्टर 39 थाना पुलिस को सूचना मिली कि कार सड़क किनारे खड़ी है जो अंदर से लॉक है और वाहन के भीतर युवक और युवती के सिर में गोली लगी है। जबकि युवक के हाथ में पिस्टल भी है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुमित (32) पुत्र राजवीर और रेखा (26) पुत्री देवचंद के रूप में हुई है। सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी और रेखा नोएडा सेक्टर-101 सलारपुर की रहने वाली है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं थाने पर पहुंचे मृतक के परिजनों का कहना है कि दोनों का प्रेम संबंध दस से पंद्रह साल का था। दोनों के परिवारों को जानकारी थी पर अचानक ये खौफनाक कदम उठाने का क्या कारण है, इसके लिए पुलिस से निष्पक्ष जांच के लिए आग्रह किया जाएगा।