अब बांग्लादेश में बनेंगी चीन की BYD इलेक्ट्रिक कारें, रनर ऑटोमोबाइल्स के संग हुआ समझौता

बांग्लादेश की रनर ऑटोमोबाइल्स पीएलसी ने चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी बीवाईडी के साथ कारों की आपूर्ति और निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। कंपनी ने मंगलवार को ढाका स्टॉक एक्सचेंज (डीएसई) को दी सूचना में बताया कि 20 मार्च को हुई बोर्ड बैठक में बीवाईडी ऑटो इंडस्ट्री कंपनी के साथ इस समझौते को मंजूरी दी गयी। बैठक में कंपनी की मौजूदा व्यावसायिक स्थिति की भी समीक्षा की गई। घोषणा में कहा गया है कि यह साझेदारी देश के ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है। इससे तकनीकी हस्तांतरण के अवसर बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रिक कारों के उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में बीवाईडी एलन मस्क की टेस्ला की प्रतिस्पर्धी है। इस समझौते के बाद रनर ऑटोमोबाइल्स के निदेशक मंडल ने वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में बीवाईडी की प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए इस रणनीतिक साझेदारी के सकारात्मक प्रभाव को लेकर आशा व्यक्त की है। इस घोषणा के बाद शेयर बाजार में रनर ऑटोमोबाइल्स के शेयर में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गई। डीएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का शेयर लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 37.50 टका पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी दिन 34.10 टका था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714