Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ़्टर अनदर’ का दबदबा, जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

अकादमी पुरस्कार समारोह के 98वें संस्करण में फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ने सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर आयोजन में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि माइकल बी. जॉर्डन और जेसी बकले को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। निर्देशक एंडरसन की तीन घंटे लंबी फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (शॉन पेन), सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग सहित कुल छह ऑस्कर पुरस्कार मिले, जिससे यह समारोह की सबसे सफल फिल्म बन गई। रयान कूगलर की फिल्म सिनर्स ने भी चार पुरस्कार जीते।
माइकल बी. जॉर्डन को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि फिल्म को सर्वश्रेष्ठ मौलिक पटकथा, सर्वश्रेष्ठ मौलिक संगीत और सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के पुरस्कार भी मिले। इस फिल्म को कुल 16 नामांकन मिले थे, जो अब तक का रिकॉर्ड है। फिल्म हैमनेट में अभिनय के लिए जेसी बकले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला और वह यह सम्मान पाने वाली पहली आयरिश कलाकार बनीं। फिल्म वेपन्स में भूमिका के लिए एमी मैडिगन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। तकनीकी श्रेणियों में फ्रेंकनस्टीन को सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइल तथा सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन के पुरस्कार मिले। अवतार: फायर एंड ऐश को सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव और रेसिंग ड्रामा एफ1 को सर्वश्रेष्ठ ध्वनि का पुरस्कार मिला। नॉर्वे की फिल्म सेंटिमेंटल वैल्यू को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जो नॉर्वेजियन सिनेमा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन को सर्वश्रेष्ठ फीचर डॉक्यूमेंट्री और ऑल द एम्प्टी रूम्स को सर्वश्रेष्ठ लघु डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार दिया गया। एनिमेशन श्रेणी में केपॉप डेमन हंटर्स को सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर और इसके गीत गोल्डन को सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत का पुरस्कार मिला, जबकि द गर्ल हू क्राइड पल्र्स को सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म चुना गया। लाइव-एक्शन लघु फिल्म श्रेणी में द सिंगर्स और टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा को संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714