देश विदेश

2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा पाकिस्तान, रिपोर्ट में खुलासा, भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश

नई दिल्ली

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

साल 2025 में पाकिस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित देश रहा। प्रदूषण पर मंगलवार को जारी आईक्यू केयर की सालाना रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान में पीएम 2.5 कणों का स्तर डब्ल्यूएचओ के तय मानक से 13 गुना तक ज्यादा रहा। भारत के लिए भी स्थिति चिंताजनक है और वह 143 देशों की लिस्ट में टॉप-10 में मौजूद है। भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 143 देशों में से 130 देश डब्ल्यूएचओ के प्रदूषण मानकों को पूरा नहीं कर पाए। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में बांग्लादेश दूसरे और ताजिकिस्तान तीसरे स्थान पर रहे। 2024 में सबसे प्रदूषित देश रहा चाड 2025 में चौथे स्थान पर खिसक गया है।

अगर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की बात करें, तो भारत के यूपी राज्य का लोनी सबसे प्रदूषित शहर रहा, इसके बाद चीन का होतान दूसरे स्थान पर रहा। चिंता की बात यह है कि दुनिया के दस सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में पांच शहर भारत के हैं। इनमें यूपी का लोनी पहले, मेघालय का बर्निहाट तीसरे, दिल्ली चौथे, गाजियाबाद पांचवें और पश्चिम बंगाल का उला दसवें स्थान पर रहा। लिस्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 25 शहर भारत, पाकिस्तान और चीन के ही हैं। सिर्फ 14 फीसदी शहर ही डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरे उतरे, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 17 फीसदी था।

10 सबसे प्रदूषित देश

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

1. पाकिस्तान
2. बांग्लादेश
3. ताजिकिस्तान
4. चाड
5. कांगो
6. भारत
7. कुवैत
8. युगांडा
9. मिस्र
10. उज्बेकिस्तान

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button