मनोरंजनराज्य

आकांक्षा दुबे के घर जाकर पवन सिंह ने परिजनों से की मुलाकात, बोले- मिलना चाहिए न्याय

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सोमवार देर रात दिवंगत भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव बरदहा पहुंचे। घर पहुंचकर पवन सिंह ने परिजनों का सांत्वना देते हुए न्याय की लड़ाई में साथ देने का वादा किया। साथ ही कहा कि आकांक्षा के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं। भोजपुरी अभिनेता के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बरदहा गांव में जुट गई।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सोमवार को रात 10 बजे पहुंचे अभिनेता पवन सिंह मृतक आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ है। आपको न्याय भी मिलेगा। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमें कानून पर पूरा भरोसा है। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।

पवन सिंह ने कहा कि कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठायेगी, क्योंकि जितनी आकांक्षा अंदर से मजबूत थी। हमेशा हंसी मजाक करना, खुश रहने वाली लड़की ऐसा कदम उठा सकती है। हम लोग कभी भी कल्पना नहीं कर सकते हैं। सरकार से हम यही मांग करते हैं कि उस लड़की के परिवार के साथ न्याय हो। इस घटना से हम सभी को दुख है और इस दुख की घड़ी में हम परिजनों के साथ हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते दिनों वाराणसी सारनाथ के एक होटल में मृत अवस्था में पायी गई थीं। घटना के बाद उनका परिवार मुंबई से सीधे वाराणसी पहुंचा। मां मधु दुबे लगातार भोजपुरी गायक और उसके भाई पर बेटी की हत्या का आरोप लगा रही हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे नाराज परिजन व ग्रामीणों ने बीते दिनों चक्काजाम का भी प्रयास किया था। इसके पहले अक्षरा सिंह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर चुकी हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button