10000mAh बैटरी के साथ Portronics Moji 10 पावर बैंक भारत में लांच

नई दिल्ली। Portronics ने अपना नया पावर बैंक Portronics Moji 10 लांच किया है। इस पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का यह एक वायरलैस मेग्नेटिक पावर बैंक है जो वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन टाइप-सी केबल दी गई है। इसमें 15W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। पावर बैंक में LED इंडिकेटर भी है जो चार्जिंग की जानकारी दिखाता है।
कीमत की बात करें तो Portronics Moji 10 पावर बैंक की भारत में कीमत 1549 रुपए है। इसे Portronics अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। डिवाइस को Amazon से भी खरीदा जा सकता है। पावर बैंक को कंपनी ने दो कलर्स में पेश किया है। इसे White और Mocha कलर्स में खरीद सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वायर्ड चार्जिंग के लिए इसमें 20W का पावर डिलीवरी आउटपुट दिया गया है। इसमें USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। यह डिवाइस बाई-डायरेक्शनल चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यानी यह उसी Type-C पोर्ट से खुद को भी चार्ज कर सकता है। इसके साथ एक डिटेच हो सकने वाली टाइप-सी केबल भी मिलती है। कंपनी ने पावरबैंक के साथ 1 साल की वारंटी दी है।