आज की ख़बरचंडीगढ़

सेक्टर 33-45 लाइट प्वाइंट रोड बंद करने का विरोध, गुरप्रीत गाबी-कंवर राणा ने चीफ आर्किटेक्ट से उठाया मुद्दा

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में प्रशासन की ओर से सेक्टर 33-45 लाइट प्वाइंट रोड बंद किए जाने को लेकर विरोध हो गया। दोनों सेक्टरों के बीच आने-जाने के लिए इस महत्त्वपूर्ण सडक़ को बंद किए जाने को लेकर चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी और कंवर राणा के नेतृत्व में पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ आर्किटेक्ट राजीव कुमार मेहता और चीफ इंजीनियर सीबी ओझा से मुलाकात कर सेक्टर 33/45 लाइट प्वाइंट रोड क्रॉसिंग को बंद किए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने चीफ आर्किटेक्ट को बताया कि सेक्टर 33 और 45 के बीच लाइट प्वाइंट एंट्री बंद होने से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सडक़ बंद होने के कारण लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पार्षदों ने प्रशासन से मांग की कि अगले निर्णय तक बंद की गई सडक़ को अस्थायी रूप से खोला जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस संबंध में चीफ इंजीनियर और चीफ आर्किटेक्ट चंडीगढ़ को इस समस्या को लेकर एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा गया। पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने बताया कि मुलाकात के दौरान चीफ आर्किटेक्ट और चीफ इंजीनियर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे कल शनिवार या सोमवार को स्वयं मौके का निरीक्षण करेंगे और समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। पार्षदों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button