पंजाब विधानसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री ने पंजाब के राज्यपाल का विधानसभा पहुँचने पर किया हार्दिक स्वागत

चंडीगढ़, 6 मार्च
पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के साथ आज पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया का पंजाब विधानसभा पहुँचने पर हार्दिक स्वागत किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस अवसर पर पंजाब पुलिस द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल बजट सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित करने के लिए पंजाब विधानसभा पहुँचे थे।
स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने भी राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया को सम्मानस्वरूप स्मृति चिन्ह और पारंपरिक लोई भेंट की। राज्यपाल ने उनके हार्दिक स्वागत पर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा कैबिनेट मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा, डॉ. रवजोत सिंह, संसदीय मामलों के मंत्री, पंजाब, श्री के.ए.पी. सिन्हा, मुख्य सचिव, पंजाब, बहुजन समाज पार्टी के श्री नछत्तर पाल, शिरोमणि अकाली दल के श्री मनप्रीत सिंह ईयाली और भाजपा के श्री जंगी लाल महाजन मौजूद थे।