आज की ख़बरपंजाब

पंजाब के आढ़तियों ने वापस ली हड़ताल, गेहूं की खरीद फिर शुरू

चंडीगढ़, 8 अप्रैलः

पंजाब के आढ़तियों ने आज कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां और जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल के साथ बैठक के बाद एक हफ्ते से चल रही हड़ताल वापस ले ली है। हड़ताल वापस होने से राज्य की मंडियों में गेहूं की फसल की निर्विघ्न खरीद फिर शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार सरदार खुड्डियां और श्री गोयल ने फेडरेशन ऑफ आढ़तिया एसोसिएशन ऑफ पंजाब के अध्यक्ष विजय कालड़ा की अगुवाई वाले आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी विभिन्न मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। सरकार द्वारा आढ़तियों के जायज मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और समाधान करने के आश्वासन के बाद फेडरेशन ने तुरंत हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया।

सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा, “मौसम की खराबी ने हमारे किसानों को बहुत प्रभावित किया है। इसमें कोई शक नहीं है कि चाहे सरकार हो, आढ़ती हो या कोई अन्य साथी, हम सब किसानों के कारण ही रहते हैं। प्राकृतिक आपदाओं से कोई अकेला नहीं निपट सकता, इसलिए ऐसे समय में हमें एकजुट होकर एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।”

उन्होंने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि उनके दरवाजे बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने आगे कहा, “यह जरूरी नहीं है कि हम हमेशा मुद्दों को हल करने के लिए कोई बड़ी औपचारिक बैठक करें। छोटी लेकिन सौहार्दपूर्ण बातचीत भी बड़ी समस्याओं का समाधान कर सकती है। यदि किसी आढ़ती या किसान को कोई परेशानी आए तो मुझे बताएं। हम साथ बैठकर समाधान निकालेंगे।”

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सक्रिय पहल का स्वागत करते हुए विजय कालड़ा ने कहा कि हम एक परिवार हैं। परिवार में बातचीत के माध्यम से मुद्दों का समाधान किया जाता है और किसान हमारी प्रमुख प्राथमिकता हैं तथा हमेशा रहेंगे।

अधिकारियों को गेहूं की सुचारू, पारदर्शी और निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित बनाने के निर्देश देते हुए सरदार खुड्डियां ने मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों के हितों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया और आढ़तियों की जायज समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का भरोसा दिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button