चंडीगढ़, 8 मार्चः
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा पर्यटन मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का मन से धन्यवाद किया कि उन्होंने राज्य के बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में और तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण ग्रामीण कल्याण योजनाओं के लिए उचित बजट प्रावधान किए हैं। मंत्री ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के लिए बजट में वृद्धि करने के लिए भी उनका धन्यवाद किया क्योंकि पंजाब सरकार धार्मिक समागमों को गहरी श्रद्धा के साथ मनाने के साथ-साथ पंजाबियों की धार्मिक भावनाओं के प्रति भी पूरी तरह संवेदनशील है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए सौंद ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ग्रामीण जन-जीवन को मजबूत करने, गांवों में स्थायी पूंजियां (असेट्स) बनाने और राज्य में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू करने के लिए प्रस्तावित 1500 करोड़ रुपये के बजट का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों को मजदूरी सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार सृजन और गांवों में टिकाऊ असेट्स के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
सौंद ने कहा कि वर्तमान वर्ष के दौरान इस योजना के तहत लगभग 1100 करोड़ रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीण मजदूरों के लिए लगभग 223 लाख दिहाड़ियों का रोजगार दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए उचित बजट प्रबंधनों से कार्यों की निरंतरता, मजदूरी का समय पर भुगतान और ग्रामीण आबादी को निरंतर मजदूरी सहायता सुनिश्चित की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्रामीण आवास के लिए आवंटन का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस योजना को लागू करने में काफी तेजी लाई है और वर्तमान वर्ष के दौरान लगभग 76000 परिवारों को आवास सहायता दी गई है, जिसमें लगभग 30000 बाढ़ प्रभावित परिवार भी शामिल हैं।
सौंद ने आगे कहा कि सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक लाख और घरों का प्रस्ताव है, जिसके लिए 800 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस प्रयास के तहत पंजाब के हजारों ग्रामीण परिवारों को मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के क्षेत्र में किए गए घोषणाओं का स्वागत करते हुए सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान गुरु रविदास जी के 650वें जन्म दिवस को राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाने का फैसला किया है। शुरुआती उत्सव श्री गुरु रविदास जी यादगारी कॉम्प्लेक्स में होंगे, जो गुरु रविदास जी के तप स्थान के रूप में जाना जाता है, और इसके अलावा समानता, सद्भावना, श्रद्धा पर आधारित उनकी शिक्षाओं के सम्मान में पूरे साल राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इन यादगारी समागमों के लिए 100 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं।