आज की ख़बरपंजाब

किसानों की आय बढ़ाने के लिए 1300 करोड़ रुपये के निवेश से पंजाब को बागवानी क्षेत्र में मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन: मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 18 फरवरी

पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब लगभग 1300 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ बागवानी क्षेत्र में बड़ी सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे जहां किसानों की आय में वृद्धि होगी, वहीं नए निर्यात अवसरों के लिए भी रास्ता साफ होगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आज यहां जारी प्रेस ब्यान में मंत्री ने महाराष्ट्र के नासिक में सहियाद्री किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के हालिया दौरे के नतीजों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब महाराष्ट्र बागवानी मॉडल के सफल अभ्यासों को अपनाएगा ताकि राज्य के किसान संगठित खेती, प्रोसेसिंग और बेहतर मार्केट लिंकेज के माध्यम से अधिक मुनाफा कमा सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण और संस्थागत सहायता के जरिए पंजाब में किसान उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) को मजबूत करने के लिए सहियाद्री के साथ समझौते भी हस्ताक्षर किये गये हैं।

श्री भगत ने कहा कि उनका यह दौरा बहुत सफल रहा क्योंकि प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान अध्ययन किया कि किसान उत्पादन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और निर्यात को बेहतर बनाने के लिए एफ.पी.ओ. के माध्यम से कैसे सामूहिक रूप से काम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सहियाद्री 30,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में हजारों किसानों के साथ काम कर रहा है और 42 देशों को फल एवं सब्जियों का निर्यात कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने आधुनिक पैकहाउस, प्रोसेसिंग यूनिट्स, रिसर्च फार्म और प्रशिक्षण केंद्रों का दौरा किया, जहां उन्होंने किसानों और विशेषज्ञों से सीधे बातचीत की। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान भी महाराष्ट्र की तरह वैज्ञानिक फसल योजना, बेहतर गुणवत्ता नियंत्रण और मजबूत बाजार संपर्कों से लाभ उठा सकते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

समझौते के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि यह पंजाब में मजबूत किसान समूह बनाने, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने में मदद करेगा ताकि किसान सामूहिक रूप से काम करके लाभ उठा सकें और अपने उत्पादों की बेहतर कीमतें प्राप्त कर सकें।

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र में फसली विविधता को प्रोत्साहित करने, फसलों के मूल्य में वृद्धि करने और किसानों के लिए टिकाऊ आय के अवसर पैदा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब पूरे देश में एक अग्रणी बागवानी हब के रूप में उभरने में सक्षम है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button