पंजाब का साइकिल उद्योग पुर्जों से प्लेटफॉर्म तक विश्व स्तरीय छलांग के लिए पूरी तरह तैयार

“पुर्जों से प्लेटफॉर्म तक – विश्व बाजारों के लिए पंजाब की अगली पीढ़ी की साइकिलें” विषय के अंतर्गत आयोजित “साइकिल और ई-बाइक्स” शीर्षक वाले सत्र ने राज्य के एक उभरते हुए विश्वस्तर्या निर्माण केंद्र के रूप में बढ़ते महत्व को उजागर किया। इस सत्र के दौरान उद्योग क्षेत्र के नेताओं ने बल देते हुए कहा कि नीति स्थिरता, तकनीकी रूप से समय के साथ चलने और इकोसिस्टम उद्योग के विस्तार के अगले चरण को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर बोलते हुए एवोन साइकल्सज के चेयरमैन और प्रबंधकीय निदेशक श्री ओंकार सिंह पाहवा ने कहा कि पंजाब स्पष्ट समय-सीमाओं, डिजिटलाइज्ड स्वीकृति और आसन प्रक्रियाओं के माध्यम से लगातार एक व्यवसाय-अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है, जो उद्यमियों को अपने लक्ष्यों को साकार करने और नवीनता पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाता है।
भविष्य की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कम प्रक्रियात्मक बोझ, एमएसई के लिए विस्तारित स्व-प्रमाणीकरण और सिंगल-पॉइंट रजिस्ट्रेशन जैसी क्रियाएं प्रोजेक्ट को लगाने में तेजी लाएगी और निवेश को रोजगार, निर्यात तथा औद्योगिक उत्पादन में बदल देंगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब के पास साइकिल निर्माण की मजबूत विरासत है। राज्य में 4000 से अधिक एमएसएमई निर्माता और 100 से अधिक मध्यम और बड़े साइकिल निर्माता मिलकर प्रतिवर्ष लगभग 2.2 मिलियन साइकिलों का उत्पादन करते हैं, जिससे भारत दुनिया के सबसे बड़े साइकिल उत्पादक देशों में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के पास कंपोनेंट्स और कच्चे माल की बड़ी क्षमता है तथा विश्वस्तरीय टायर निर्माण क्षमता इस क्षेत्र को और मजबूती प्रदान करती है।
पुर्जों पर आधारित उत्पादन से प्लेटफॉर्म-आधारित निर्माण की ओर बदलाव पर बल देते हुए श्री पाहवा ने कहा कि आधुनिक उपभोक्ता सुरक्षा, टिकाऊपन, आराम, कारगुजारी और इलेक्ट्रिक सहायक गतिशीलता जैसे पहलुओं को अधिक महत्व देते हैं। उन्होंने बताया कि ई-बाइक, ई-स्कूटर, फिटनेस उपकरण और प्रीमियम निर्यात-उन्मुख साइकिलों का निर्माण उद्योग के निरंतर विकास का नया मार्ग बन रहा है।
उन्होंने कहा कि विश्व बाजार गुणवत्ता की एकरूपता, दस्तावेजी अनुशासन और मजबूत गुणवत्ता आश्वासन की मांग करते हैं, जिससे प्लेटफॉर्म-आधारित क्षमता निर्माण दीर्घकालिक निर्यात प्रतिस्पर्धा के लिए आवश्यक हो जाता है।
रालसन इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्री संजीव पाहवा ने साइकिल उद्योग के ऐतिहासिक विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद शुरुआती वर्षों में लुधियाना सस्ती और सुलभ परिवहन व्यवस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा। उन्होंने कहा कि उस समय नियामक चुनौतियों के बावजूद उद्यमशीलता की भावना और नवीनता ने इस उद्योग को आगे बढ़ाया।
उन्होंने बताया कि 1970 और 1980 के दशक में स्वदेशी तकनीक और सहायक इकोसिस्टम ने टायर और ट्यूब निर्माण उद्योग के विकास को संभव बनाया, जो आज घरेलू और विश्व बाजारों में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714