जन्मदिन पर रश्मिका मंदाना का ‘मायसा’ का जबरदस्त लुक

मुंबई। फिल्म ‘मायसा’ के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर उनका जबरदस्त लुक रिलीज किया है। पैन-इंडिया सेंसेशन रश्मिका मंदाना स्टारर ‘मायसा’2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अपनी वर्सटैलिटी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली रश्मिका ने अपनी परफॉर्मेंस से हमेशा दर्शकों को सरप्राइज किया है, और ‘मायसा’ भी कुछ अलग नहीं लग रही है। रविवार को उनके जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने एक कमाल का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें टैलेंटेड स्टार पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं। यह मोनोक्रोम पोस्टर उनके इंटेंस लुक को कैप्चर करता है, जहां उनके चेहरे पर धूल और खून लगा है, जो उनकी रॉ पावर और इमोशंस को साफ दिखाता है।
यह दिलचस्प पोस्टर एक ऐसे किरदार की ओर इशारा करता है जो बोल्ड और रफ है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को तुरंत बढ़ा दिया है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, उसने अपनी चमक से राज किया… अपनी ग्रेस से दिल जीते…अब वो आ रही है अपनी बेमिसाल रफ्तार और गुस्से के साथ। टीम मायसा की तरफ से हमेशा की तरह स्टङ्क्षनग रश्मिका को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तैयार हो जाइए उनकी अब तक की सबसे धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714