पंजाब सरकार द्वारा प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री एवं प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, पटियाला के कुलपति नियुक्त

चंडीगढ़, 8 फरवरी:
पंजाब सरकार ने डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल को महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (एम.बी.एस.पी.एस.यू.), पटियाला का कुलपति नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल पद ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उल्लेखनीय है कि डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल के पास शैक्षणिक, अनुसंधान, प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय परामर्श के क्षेत्र में 36 वर्ष से अधिक का अनुभव है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. गिल ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दी हैं और उनकी नेतृत्व क्षमता पंजाब की प्रमुख खेल विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता की ओर ले जाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगी। यह भी उल्लेखनीय है कि डॉ. गिल ने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से वर्ष 1993 में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।
पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में अपने शानदार शैक्षणिक करियर के दौरान डॉ. गिल ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में विशेष रूप से सेवा दी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अपने शैक्षणिक करियर में नए मानक स्थापित करते हुए डॉ. गिल ने वर्ष 1999 से 2001 तक अफ्रीका (यूगांडा, केन्या, इथियोपिया और नाइजीरिया) में कोका-कोला कंपनी के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कीं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुशल कॉर्पोरेट गवर्नेंस तथा रणनीतिक प्रबंधन की विशेषज्ञता लाई।
*डॉ. गिल की अकादमिक उपलब्धियाँ:*
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 84 शोध प्रकाशन के अलावा 10 पुस्तकें तथा प्रख्यात पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रबंधन एवं संबंधित विषयों पर आधारित 400 से अधिक लेख शामिल हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि डॉ. गिल की विशेषज्ञता महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को एकीकृत खेल शिक्षा, उच्च-प्रदर्शन खेल, और व्यावहारिक अनुसंधान के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के रूप में स्थापित करेगी, जहाँ विद्यार्थी, एथलीट, फैकल्टी, कोच और उद्योग मिलकर ज्ञान सृजन करेंगे तथा विज्ञान को पोडियम प्रदर्शन और खेल-क्षेत्र के करियर में बदलेंगे।
उन्होंने उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लोक सेवा आयोगों में विशेषज्ञ के रूप में भी सेवाएँ दी हैं।