Royal Enfield ने भारत में लांच की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6

नई दिल्ली। Royal Enfield ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 को लांच कर दिया है। कंपनी की Flying Flea C6 का प्राइस 2.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को बैटरी-ऐज-ए-सर्विस के विकल्प के साथ 1.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस विकल्प में अलग से बैटरी रेंटल चुकाना होगा। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.91 kWh का बैटरी पैक और 15.4 kW की PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह लगभग 3.7 सेकेंड्स में 0 से 60 kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है।
इसकी टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसकी बैटरी को लगभग 65 मिनटों में 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Flying Flea C6 में फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में इन मोटरसाइकिल्स को पैराशूट के जरिए उतारा जाता था। इनके इस्तेमाल से सैनिकों को दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने में आसानी होती थी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स हैं। इसमें LED लाइटिंग, गूगल-बेस्ड नेविगेशन और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का बैटरी पैक एक एल्युमीनियम केसिंग में है, जिससे इसके एयरडायनैमिक्स और कूलिंग एफिशिएंसी में बढ़ोतरी होती है। Flying Flea C6 का भार लगभग 124 किलोग्राम का है। यह Royal Enfield की सबसे लाइटवेट मोटरसाइकिल है।