यात्री वाहनों की बिक्री में फरवरी में भी जारी रही तेजी

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कटौती के बाद वाहनों की बिक्री में शुरू हुई दमदार तेजी फरवरी महीने में भी जारी रही। खास बात यह रही कि फरवरी में देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री में मामूली वृद्धि हुई जबकि अन्य कंपनियों की बिक्री में तेज वृद्धि दर्ज की गई। मारुति सुजुकी ने रविवार को बताया कि घरेलू बाजार में उसकी कुल बिक्री 1,64,130 इकाई रही। पिछले साल यह आंकड़ा 1,63,501 इकाई था। हालांकि निर्यात में 56.49 प्रतिशत की अच्छी बढ़ोतरी के कारण उसकी कुल बिक्री में 7.32 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गयी है। माह के दौरान कंपनी ने कुल 39,155 वाहनों का निर्यात किया और उसकी कुल बिक्री 2,13,995 इकाई हो गयी। इसमें दूसरी कंपनी (सुजुकी) के बेचे गये 10,710 वाहन भी शामिल हैं।
घरेलू बाजार में कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 1,61,000 इकाई और हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री 3,130 इकाई पर रही। यात्री वाहनों में कार, उपयोगी वाहन और वैन शामिल हैं। टाटा समूह की कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल की घरेलू बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 62,329 इकाई रही। कंपनी ने 1,002 वाहनों का निर्यात किया जो सालाना आधार पर 167 प्रतिशत की वृद्धि दिखता है। इस प्रकार उसकी कुल बिक्री 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 63,331 इकाई दर्ज की गयी। साथ ही उसके इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 57 प्रतिशत बढ़कर 8,385 इकाई पर पहुंच गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
समूह की वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 42,940 इकाई पर रही। इसमें घरेलू बाजार में उसने 4,893 वाहन बेचे जबकि 2,047 वाहनों का निर्यात किया। उनकी सालाना वृद्धि दर क्रमशः 32.8 प्रतिशत और 17.9 प्रतिशत रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और यह 97,177 इकाई पर पहुंच गयी। इसमें यात्री वाहनों की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 60,018 इकाई, वाणिज्यिक वाहनों की 10 प्रतिशत बढ़कर 24,585 इकाई और तिपहिया की 44 प्रतिशत बढ़कर 9,190 इकाई दर्ज की गयी। कंपनी के निर्यात में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 3,384 इकाई हो गयी।
हुंडई मोटर्स इंडिया ने घरेलू बाजार में 52,407 वाहन और विदेश में 13,727 वाहन बेचे। दोनों में क्रमशः 9.8 प्रतिशत और 24.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस प्रकार उसकी कुल बिक्री 12.4 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर पहुंच गयी। रेनॉ इंडिया की बिक्री में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और यह 3,495 इकाई पर रही।