आर्थिक

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपनी A सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G लांच किए हैं। इन दोनों की स्मार्टफोन में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने Galaxy A57 5G को 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है, जिनकी कीमत क्रमश: 56,999 रुपए और 62,499 रुपए है।

वहीं, Samsung Galaxy A37 5G को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में लांच किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 41,999 रुपए, 47,499 रुपए और 52,999 रुपए है। दोनों ही स्मार्टफोन Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और डिलीवरी 2 अप्रैल को शुरू होने की संभावना है। Samsung Galaxy A57 5G को Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac शेड्स में पेश किया गया है, जबकि Galaxy A37 5G को Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

फोन के फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy A57 5G में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट दिया गया है। वहीं Galaxy A37 5G में भी 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें समान रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस एन्हांसमेंट फीचर शामिल हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। Galaxy A57 5G में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि Galaxy A37 5G में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों में 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy A37 5G में Exynos 1480 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है। वहीं, दोनों डिवाइसेस Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलते हैं और Samsung Knox सिक्योरिटी के साथ आते हैं। इसके अलावा इनमें IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे ये पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button