आज की ख़बरमनोरंजन

न्यू चंडीगढ़ में 31 दिसंबर को सतिंदर सरताज नचाएंगे दर्शकों को

न्यू चंडीगढ़

नए साल का स्वागत इस बार ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ में धूमधाम से होगा। 28 से 31 दिसंबर 2024 तक यहां चार दिन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें हर दिन 10000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शानदार संगीत और मनोरंजन से भरपूर इस जश्न की शुरुआत 28 दिसंबर को बॉलीवुड के मशहूर गायक बी प्राक के परफॉर्मेंस से होगी। 29 दिसंबर को अपनी सुरीली आवाज़ से दिल जीतने वाले सागर भाटिया समां बांधेंगे। इसके बाद 30 दिसंबर को नवराज हंस अपनी खास म्यूजिक स्टाइल के साथ लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगे। न्यू ईयर का जश्न 31 दिसंबर को मशहूर गायक सतिंदर सरताज की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस के साथ खत्म होगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

ओमैक्स के कार्यकारी निदेशक जतिन गोयल ने कहा कि यह चार दिन का कार्यक्रम दर्शकों के लिए एक खास तोहफा है। बी प्राक, सागर भाटिया और नवराज हंस जैसे कलाकारों को लाइव सुनने का मौका मिलना हर किसी के लिए खास अनुभव होगा। हमारा मकसद है कि यह जश्न हर परिवार के लिए यादगार बने, जहां सब मिलकर खुशियां बांट सकें और मस्ती करें। यह कार्यक्रम ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ के खूबसूरत माहौल में आयोजित होगाए जहां हर आयु वर्ग के लोग म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे। लाइव म्यूजिक, धमाकेदार परफॉर्मेंस और खुशी से भरे इस माहौल में लोग परिवार के साथ नई यादें बनाएंगे। यह आयोजन नए साल का जश्न मनाने का एक शानदार मौका साबित होगा। वहीं, नए साल का स्वागत इस बार ओमैक्स न्यू चंडीगढ़ में धूमधाम से होगा। 28 से 31 दिसंबर 2024 तक यहां चार दिन का भव्य आयोजन किया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button