2.18 लाख सैनिकों की सेना बनाएंगे शंकराचार्य, गाय, शास्त्र, मंदिर की रक्षा करेंगे

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को वाराणसी में चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चतुरंगिणी सेना में दो लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे। इसमें देशभर से लोग भर्ती होंगे। यह सेना गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेगी। उनकी ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु (फरसा) होगा। अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना बनाने के लिए श्रीशंकराचार्य चतुरंगिणी सभा का गठन किया है। इसमें 27 सदस्य होंगे। इसके अध्यक्ष वह खुद होंगे। शंकराचार्य ने अपनी सेना के काम करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि पहले टोको, यानी टोकेंगे। कहो कि यह गलत हो रहा है। नहीं माने, तो रोको। भाई, आपको रुकना पड़ेगा। नहीं, तो फिर ठोको।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ठोको का मतलब सीधे प्रहार करना नहीं है। मुकदमा करना, शिकायत करना और पंचायत करना भी ठोको में आएगा। सेना सभी संवैधानिक तरीके अपनाते हुए काम करेगी। शंकराचार्य ने कहा कि एक पत्ती में 10 लोग होंगे। 21 हजार 870 टीमें बनेंगी, तो सेना तैयार हो जाएगी। भारत में अभी करीब 800 जिला हैं। अगर हर जिला में 27 टीमें, यानी 270 लोग तैयार हो गए, तो दो लाख 16 हजार लोग तैयार हो जाएंगे।
धार्मिक परिसर में उसी धर्म के लोग जाएं, जिसे वे मानते हैं
उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के मामले में शंकराचार्य ने कहा कि मक्का-मदीना में 40 किलोमीटर पहले ही दूसरे धर्म के लोगों को रोक दिया जाता है। वह गलत नहीं है, ठीक है। वैसे ही हमारे भी धर्म स्थल हैं। हमें भी अपनी पवित्रता चाहिए। हमें भी अपने ढंग से पूजा-पाठ करना है। वहां दूसरा क्यों जाएगा। हमारे यहां परंपरा है कि धार्मिक परिसरों में उसी धर्म के लोग जा सकते हैं, जिसे वे मानते हैं।