भाभी की हत्या मामले में ननद गिरफ्तार, हिरासत में भेजी आरोपी, मृतका का पति पहले ही पुलिस हिरासत में

कैथल
पुंडरी क्षेत्र से एक विवाहिता की हत्या करने के मामले की जांच थाना पूंडरी पुलिस के पीएसआई सुनील कुमार की टीम द्वारा महिला आरोपी गांव डुलयानी निवासी गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के पिता वेदप्रकाश निवासी सिरटा रोड कैथल ने बताया कि उसकी बेटी ज्योति की शादी करीब 10-11 साल पहले गांव डुल्याणी निवासी सुरजीत सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद ज्योति के दो बच्चे हुए। बच्चों के जन्म के बाद से ही पति सुरजीत, सास बीरमती, ससुर ईश्वर सिंह, देवर और ननद द्वारा ज्योति को दहेज को लेकर लगातार प्रताडि़त किया जाने लगा। उससे मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। वर्ष 2021 में भी उनका इस संबंध में आपसी पंचायत के जरिए समझौता हुआ, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। इसके बाद हाल ही में तीन फरवरी दोपहर करीब 3 बजे मृतका के ससुर ने फोन कर बताया गया कि ज्योति उनके साथ मारपीट कर रही हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसके बाद उसका भतीजा आशीष व उसकी छोटी लडक़ी ज्योति के घर पहुंचे और देखा कि ज्योति घायल अवस्था में पड़ी है। उसको मोटरसाइकिल पर बैठकर गंभीर हालत में पहले पुंडरी और फिर कैथल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में पहले ही मृतका के पति गांव डुलयानी निवासी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सुरजीत ने ज्योती की पिटाई की थी। उसकी ननद गुरमीत कौर द्वारा सुरजीत को उसे पिटने के लिए उकसाया जा रहा था। महिला आरोपी अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।