सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए CM, शपथ ग्रहण कल 11 बजे

हिमाचल प्रदेश में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, तय हो गया। कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दी। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सुबह 11 बजे होगा। 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू नदौन से विधायक हैं। सीएम के फैसले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हाईकमान का फैसला मंजूर है।
कल सुखविंदर सिंह सुक्खू शपथ लेंगे और सूचारू रूप से सरकार चलाएंगे। कल शपथ समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे। सभी विधायकों को भी निमंत्रित किया गया है: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा pic.twitter.com/XOZObsm2HX
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2022
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार बदलावलाएगी। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि नामित डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और मैं एक टीम के रूप में काम करेंगे। मैंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में की थी। कांग्रेस पार्टी ने मेरे लिए जो किया है, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे।
कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे। pic.twitter.com/i8eV3q5uDw