Tata Motors ने लांच किया Harrier EV का नया वेरिएंट, जानें कीमत

मुंबई। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली इकाई Tata EV ने शनिवार को Harrier EV का नया मॉडल Fearless+ QWD 75 पेश करने की घोषणा की। इसकी एक्स शोरूम कीमत 26.49 लाख रुपए है। इसमें चार्जर की लागत शामिल नहीं है। एसी फास्ट चार्जर के लिए 49 हजार रुपए अलग से देने होंगे। कंपनी ने बताया कि इसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो ऑफ रोड ड्राइविंग में रुचि रखते हैं। ग्राहक अब हैरियर.ईवी की बेजोड़ सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस और डुअल-मोटर क्वाड व्हील ड्राइव के साथ कहीं भी जाने की ऑफ-रोड क्षमता का आनंद ले सकते हैं।
इसमें 504 न्यूटन मीटर का जबरदस्त टॉर्क मिलता है और यह शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 6.3 सेकंड में हासिल कर सकता है, जिससे सभी ड्राइविंग परिस्थितियों में तुरंत एक्सीलरेशन और सटीक कंट्रोल मिलता है। इसमें छह टेरेन मोड भी हैं, जिनके साथ ऑफ-रोड असिस्ट और बूस्ट मोड भी मिलता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
दो मोटर के साथ चारों पहियों से ड्राइविंग सिस्टम ट्रैक्शन और स्थिरता को और भी बेहतर बनाता है, जिससे अलग-अलग तरह के रास्तों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस सुनिश्चित होती है। यह गाड़ी 360-डिग्री कैमरे, जेबीएल ब्लैक 10-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, आर19 अलॉय व्हील्स और वॉइस-असिस्टेड डुअल-ज़ोन पूरी तरह से ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल से लैस है।