Tecno Pop X भारत में लांच, बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

नई दिल्ली। Tecno ने भारत में नया एंट्री लेवल फोन Tecno Pop X लांच किया है। फोन में एक खास फीचर इसका वॉकी-टॉकी कॉल है। यह फीचर बिना नेटवर्क के कॉलिंग करता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है जो स्मूद स्क्रॉलिंग देता है। पावर के लिए 5000mAh की बैटरी मिलती है। कीमत की बात करें तो Tecno Pop X की भारत में कीमत 8,499 रुपए है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी ने व्हाइट और ग्रीन शेड्स में पेश किया है। फोन Amazon पर भी उपलब्ध होगा।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Tecno Pop X में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Android 15 आधारित HiOS स्किन मिलती है। इस फोन में कंपनी का अपना AI असिस्टेंट दिया गया है जो कि Tecno का Ella AI असिस्टेंट है। इसमें कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। फोन में कंपनी ने एक खास फीचर दिया है जो बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकता है। यह वॉकी-टॉकी की तरह काम करता है। फीचर टेक्नो के कम्पैटिबल फोन में चलता है और 1.5 किलोमीटर तक बिना नेटवर्क के कॉलिंग हो सकती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फोन में Unisoc T7250 चिपसटे है जिसके साथ 4 जीबी रैम, 64जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसमें कंपनी ने IP64 रेटिंग दी है। फोन को व्हाइट और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का मेन कैमरा मिलता है जिसके साथ डुअल LED फ्लैश दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड में 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन में इंफ्रारेड सेंसर का सपोर्ट भी दिया गया है।
फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें dual 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, USB-C पोर्ट है। 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी यहां दिया गया है।