पंजाब

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, एक धरा, पाक आईएसआई के इशारे पर कर रहा था काम

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने एक आरोपी को आरडीएक्स बेस्ड इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के साथ गिरफ्तार करके पाकिस्तान समर्थित आईएसआई की आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी मंगलवार को यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार उर्फ गजू के रूप में हुई है, जो चमरंग रोड, अमृतसर का रहने वाला है। वह अमृतसर में एक सैलून में असिस्टेंट का काम करता है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के कहने पर काम करने वाले एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी राहुल ने अपने विदेशी हैंडलर के कहने पर शहर के बाहरी इलाके में एक तय जगह से यह खेप ली थी। उन्होंने आगे कहा कि डिवाइस को पीवीसी पाइप केसिंग में छिपाया गया था ताकि उसका पता न चल सके। डीजीपी ने कहा कि आईईडी की डिलीवरी के सोर्स का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एआईजी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने कहा कि पाकिस्तान से आईईडी की खेप भेजे जाने की भरोसेमंद खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने एक ऑपरेशन चलाया और संदिग्ध राहुल उर्फ गजू को आईईडी के साथ गिरफ्तार कर लिया। एआईजी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी 2022 में पंजाब आने के दौरान अपने विदेशी हैंडलर के संपर्क में आया था और वे एंक्रिप्टेड मोबाइल ऐप के जरिए एक-दूसरे से बात करते थे। उन्होंने कहा कि विदेशी हैंडलर ने शुरू में राहुल को काम सौंपने से पहले उसके खर्चों के लिए थोड़े पैसे देकर जाल में फंसाया। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है। इस संबंध में, एफआईआर नंबर 08 तारीख 09-02-2026 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धारा 3, 4 और 5, आम्र्स एक्ट की धारा 25 और इंडियन पीनल कोड की धारा 111 और 61 (2) के तहत दर्ज की गई है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button