नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने बुधवार को कहा कि यमुना की सफाई को लेकर सरकार गंभीर है और तीन साल में यमुना के पानी का रंग बदकर दिखाएंगे। परवेश सिंह ने आज यमुना की सफाई अभियान का निरीक्षण किया और दावा किया कि जल्द ही यमुना नदी में बदलाव देखने को मिलेगा और तीन साल में इसके पानी के रंग को बदलकर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यमुना में गिरने वाले सारे नालों के ऊपर लगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी)की क्षमता को बढाया जाएगा और नए एसटीपी लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को यमुना सफाई की कभी चिंता नहीं थी। उनका काम केवल अपने काम के लिए दूसरे को जिम्मेदार ठहराने का रहा है। दिल्ली सरकार के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय भी यमुना की सफाई पर चिंता और निगरानी कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कभी यमुना की चिंता नहीं थी, केवल राजनीति करते थे। उनका पूरा जोर अब पंजाब में अपनी सरकार बचाने पर है। अब वह राज्यसभा से आते हैं या पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714