चंडीगढ़, 4 फरवरी
पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आजादी सेनानियों के परिवार के सदस्यों और फ्रीडम फाइटर्स उत्तराधिकारी संस्था पंजाब के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक की। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी विभाग के विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव राजपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बैठक के दौरान मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्यों और संस्था के प्रतिनिधियों की मांगों को बहुत ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी हर जायज मांग को सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मंत्री श्री भगत ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
श्री भगत ने कहा कि स्वतंत्रता संघर्ष में बड़ी कुर्बानियां देकर देश को आजाद करवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पारिवारिक सदस्यों का सम्मान करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि जो मांगें विभागीय स्तर पर हल हो सकती हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाएगा और जो मांगें मुख्यमंत्री या वित्त विभाग के स्तर पर हल होनी हैं, उन पर भी विशेष रूप से विचार किया जाएगा।