तमिलनाडु के कडलूर जिले में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां मंगलवार सुबह सेम्मानकुप्पम गांव में एक ट्रेन ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय स्कूल बस क्रॉसिंग गेट खुला होने के कारण रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी, इसी दौरान ट्रेन आ गई और यह हादसा हो गया। ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन 50 मीटर तक घसीटती चली गई।
हादसे में स्कूल बस में सवार 6 छात्र घायल हो गए। रेलवे के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब गेट कीपर गेट बंद करने के लिए आगे बढ़ा तो वैन चालक ने जबरन गेट को पार करने की कोशिश की। रेलवे की सुरक्षा संचालन और इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों की समिति घटना की जांच कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714