हरियाणा

बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर हमला, आरोपियों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, मांगी कड़ी कार्रवाई

बिजली चोरी की जांच करने आई टीम पर हरियाणा के फतेहाबाद में मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिले के गांव कुम्हारिया में बिजली चोरी पकडऩे गई बिजली निगम की टीम पर हमले की सूचना है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिजली निगम की जिस टीम पर हमला हुआ, उसमें जेई रतन सिंह, एएलएम महेंद्र, लाइनमैन जीत सिंह और गाड़ी का चालक महेंद्र शामिल थे। पीडि़त बिजली कर्मचारियों ने अपने एसडीओ को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीओ ने इसके बाद पुलिस को औपचारिक शिकायत देकर विक्रम गुर्जर, आजाद गुर्जर और लगभग 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की मांग की है।

घटना की जानकारी देते हुए जेई रतन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कुम्हारिया की दो ढाणियों में कुंडी लगाकर डायरेक्ट सप्लाई चलाई जा रही है। जब वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो शिकायत ठीक निकली। जेई रतन सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने जब सबूत के तौर पर वीडियो बनाने का प्रयास किया तो ढाणी में मौजूद विक्रम गुर्जर, आजाद गुर्जर और लगभग 10-12 अन्य लोगों ने हमला कर दिया। बिजलीकर्मियों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके दो मोबाइल छीनकर तोड़ दिए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सडक़ हादसे में दो की मौत, जांच शुरू

चंडीगढ़। अंसल प्लाजा के पास हुए हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया। कुंडली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अंसल प्लाजा के पास हुए हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पिता आनंद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड के बागेश्वर के गांव वजूला फिलहाल बहालगढ़ इंदिरा कॉलोनी निवासी मोहित (22) और बिहार के बांका के गांव कुरथिया टेकर चिलमिल फिलहाल बढ़मलिक दुर्गा कॉलोनी निवासी उत्तम कुमार (24) रोजाना की तरह मंगलवार सुबह जिम जाने के लिए घर से स्कूटी पर सवार होकर निकले थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button