‘धुरंधर दि रिवेंज’ के ट्रेलर ने मचाया कोहराम, सामने आए 2 अवतार, देखें ट्रेलर

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ट्रेलर में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में दमदार अंदाज़ में लौटते नजर आते हैं। इस बार वह दो अवतारों जसकीरत और हमज़ा में दिखाई देंगे। कहानी में और मजबूती जोड़ते हुए आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल के रूप में नजर आते हैं, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में एक खतरनाक और प्रभावशाली किरदार निभाते दिखाई देते हैं, जबकि संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रूप में दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं।
तेज़ रफ्तार एक्शन, धारदार संवाद और ऐसे कई पल ट्रेलर में दिखाई देते हैं जो सिनेमाघरों में सीटियां बजवाने का दम रखते हैं। यह ट्रेलर एक बड़े बदले की कहानी की झलक देता है, जिसे बेहद भव्य पैमाने पर पेश किया गया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘धुरंधर द रिवेंज’ पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी किया है। यह फिल्म 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।