मुंबई। आज साल 2024 का अंतिम दिन है। साल 2024 फिल्म, संगीत और मनोरंजन जगत के लिए ऐसे तो कई मायनों में कई उपलब्धियों भरा वर्ष साबित हुआ, लेकिन श्याम बेनेगल, जाकिर हुसैन, प्रभा अत्रे, अमीन सयानी, पंकज उधास, शारदा सिन्हा, कुमार साहनी समेत कई अजीम शख्सियतों के चले जाने से एक ऐसा रिक्त स्थान हो गया जिसकी कमी शायद हीं कभी पूरी हो सके।
भारतीय सिनेमा जगत के महान फिल्मकार दादा फाल्के से सम्मानित श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने न सिर्फ समानान्तर सिनेमा को पहचान दिलाई बल्कि स्मिता पाटिल, शबाना आजमी और नसीरउद्दीन साह समेत कई सितारों को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया।श्याम बेनेगल ने अपने करियर की शुरूआत बतौर कॉपीराइटर मुंबई की विज्ञापन एजेंसी से की। वर्ष 1962 में श्याम बेनेगल ने अपनी पहली डाक्यूमेंट्री फिल्म गुजराती में बनाई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
श्याम बेनेगल ने अपने सिने करियर की शुरूआत बतौर निर्देशक वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म ‘अंकुर’ से की। अपने शानदार करियर में श्याम बेनेगल ने ‘भारत एक खोज’ और -संविधान’ सहित विभिन्न मुद्दों, डॉक्यूमेंट्री और टेलीविजन धारावाहिकों पर फिल्में बनायीं। श्याम बेनेगल को कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1976 में उन्हें पद्मश्री और वर्ष 1991 में पद्म भूषण से सम्म्मानित किया गया। वर्ष 2005 में श्याम बेनेगल भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए।
विश्व विख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 15 दिसंबर को निधन हो गया। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।वर्ष 2016 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें ‘ऑल स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट’ में भाग लेने के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। जाकिर हुसैन पहले इंडियन म्यूजिशियन थे, जिन्हें यह इन्विटेशन मिला था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
किराना घराने की प्रमुख गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रभा अत्रे का 13 जनवरी को निधन हो गया। दुनिया भर में शास्त्रीय संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रभा अत्रे को सात दशक के समृद्ध करियर के दौरान 1990 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अपने करियर के आरंभ में उन्होंने कुछ समय के लिए गायन मंच अभिनेत्री के रूप में काम किया, तथा कथक में औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए मराठी रंगमंच के क्लासिक नाटकों में भूमिकाएं निभाईं।