आज की ख़बरदेश विदेशहिमाचल

डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

बिलासपुर
उपायुक्त (डीसी) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हडक़ंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक संदीप धवन के निर्देश पर विभिन्न टीमों का गठन कर डीसी कार्यालय परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान में डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड को भी शामिल किया गया। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। प्रारंभिक जांच के आधार पर ई-मेल के फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है, फिर भी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं।

उधर, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि प्रशासन से सूचना मिलते ही तत्काल टीमों को मौके पर भेजा गया। सर्च अभियान के दौरान अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं, अतिरिक्त उपायुक्त ओंकार ठाकुर ने जानकारी दी कि धमकी भरा ई-मेल एक दिन पहले प्राप्त हुआ था, जिसकी जानकारी शनिवार को सामने आई। उन्होंने बताया कि ई-मेल रूसी या यूक्रेनी भाषा में है और एक ही ई-मेल आईडी से लगभग 50 लोगों को धमकी भेजी गई है। इनमें सरकारी विभागों के साथ-साथ कुछ निजी व्यक्ति भी शामिल हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button