खेल

आज मुंबई इंडियस और दिल्ली कैपिटल्स में होगी प्लेऑफ की जबरदस्त जंग

मुंबई

आईपीएल 2025 में एकमात्र उपलब्ध प्लेऑफ स्थान के लिए चुनौती पेश कर रही मुंबई इंडियस और दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को जब वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, तो दोनों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर अपना दावा मजबूत करने पर टिकी होंगी। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 61 मैच खेले जा चुके हैं और चार में से तीन टीमों ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। बंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब प्लेऑफ के एक स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त टक्कर हो रही है। मुंबई इंडियंस 12 मैचों में सात जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। मुंबई के 14 प्वाइंट हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 13 प्वाइंट के साथ 5वें पायदान पर है। मुंबई और दिल्ली के दोनों के 2-2 मैच बचे हुए हैं। मुंबई और दिल्ली बुधवार को आमने-सामने होंगे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। वहीं, मुंबई की टीम अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में 26 मई को पंजाब किंग्स से ही भिड़ेगी। यानी अगले एक हफ्ते में खेले जाने वाले इन तीन मैचों के रिजल्ट पर दोनों टीमों की किस्मत टिकी हुई है। अगर मुंबई इंडियंस अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है, तो प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर लेगी और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। वहीं, दिल्ली अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है, तो वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। इस सूरत में मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस को हरा देती है, लेकिन पंजाब किंग्स से हार जाती है और मुंबई फिर पंजाब को हरा देती है, तो पांच बार की चैंपियन मुंबई क्वॉलिफाई कर जाएगी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button