पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव ने जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

रेवाड़ी (राजेश शर्मा)। हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव का जन्मदिन मंगलवार को रेवाड़ी शहर के मोती चौक पर धूमधाम के साथ मनाया गया। अरविंद यादव ने अपना 66वां जन्मदिन 66 किलो के काटकर समर्थको के साथ मनाया। इस मौके पर विभिन्न बाजार मंडल एसोसिएशन एवं ट्रेड यूनियन की ओर से अरविंद यादव को फूल माला पहनाकर, गुलदस्ता देकर एवं गदा भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने सुबह सबसे पहले हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके पश्चात पुराना कोर्ट रोड के निकट श्रमिकों के बीच केक काटा।
अरविंद यादव का काफिला शहर के भाड़ावास गेट पहुंचा। यहां से ओपन रूफ़ कार में अरविंद यादव को मोती चौक तक ले जाया गया। रास्ते भर में अरविंद यादव को उनके समर्थको व शहर के लोगों ने फूल माला से अभिवादन किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा हुई। मोती चौक पर शहर की विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अरविंद यादव को सम्मानित किया व जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन के बहाने अरविंद यादव ने बड़ा राजनीतिक संदेश देने का काम किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मीडिया से बात करते हुए अरविंद यादव ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई और कहा कि अगर पार्टी उन पर भरोसा जताती है तो वह अवश्य चुनाव लड़ेंगे। वह भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही है पार्टी के ओर से राजस्थान चुनाव ने भी उनकी ड्यूटी लगाई गई थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। आगे भी पार्टी शीर्ष नेतृत्व जो जिम्मेदारी उन्हें देगा उसका वह ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

कुश्ती संघ के भंग होने के सवाल पर अरविंद यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन खिलाड़ियों के हित, सम्मान और स्वाभिमान को देखते हुए केंद्र सरकार ने कुश्ती संघ को भंग किया है खिलाड़ियों के सम्मान के लिए ऐसा उदाहरण दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी के सवाल पर अरविंद यादव ने कहा कि विनाशकारी विपरीत बुद्धि कांग्रेस का विनाश तय है इसलिए कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता इस तरह के ऊलजुल उल बयान दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को ना शब्दों का इस्तेमाल करना आता है ना मर्यादा में रहना। पांच राज्यों में हर के बाद भी कांग्रेस शपथ लेने को तैयार नहीं है और ना ही इसके नेता अपने आप को सुधारने के लिए तैयार है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजन समिति, मोती चौक एसोसिएशन, पंजाबी मार्केट एसोसिएशन, स्वर्णकार एसोसिएशन, प्रधान जैन पब्लिक स्कूल, प्रधान आर्य समाज रोड, प्रधान डाकखाना एसोसिएशन, काठमंडी एसोसिएशन, केवल बाजार एसोसिएशन, अपना बाजार एसोसिएशन, ब्रास मार्केट एसोसिएशन, जीवली बाजार एसोसिएशन, नंबरदार एसोसिएशन, ब्राम्हण सभा, अनाज मंडी एसोसिएशन, विश्वकर्मा शिक्षा समिति, रेहड़ी एसोसिएशन राजीव चौक, पुरानी सब्जी मंडी एसोसिएशन नाई वाली, विभिन्न गांवों के पंच सरपंच एवम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।