आज की ख़बरपंजाब

जालंधर में दर्दनाक हादसा, बाइक-स्कूटी टकराए, दो की मौत, मामला दर्ज, छानबीन शुरू

पंजाब के जालंधर में शनिवार एक भीषण सडक़ हादसे में दो नाबालिग युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा दौसांझ कला रोड पर बाइक और स्कूटी की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो स्कूटी सवार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय समर पुत्र धीरज और 16 वर्षीय बिक्रम पुत्र शमशेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि समर 8वीं और बिक्रम 11वीं कक्षा का छात्र था। हादसे के बाद चारों गंभीर घायल युवकों को तुरंत फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कालेज डीएमसी रेफर किया गया। लेकिन वहां ले जाते समय बिक्रम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि समर की मौत अस्पताल पहुंचने पर हुई। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल है। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button