ट्रक में लगी आग, जिंदा जला चालक

यमुनानगर के बहलोलपुर ेमं पेड़ से टकराकर ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार मृतक नासिर पिछले कई वर्षों से यमुनानगर के जठलाना की ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। घटना की रात करीब 12 बजे की है, जब नासिर अपने घर से ट्रक (एचआर58एफ 6110) लेकर ट्रांसपोर्ट पर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि नासिर के पीछे राजेश कुमार भी दूसरा ट्रक लेकर यमुनानगर के लिए चला था। रास्ते में नासिर एक ढाबे पर रुक गया जबकि राजेश अपना ट्रक लेकर चला गया। खाना खाने के बाद नासिर भी निकल लिया। जैसे ही नासिर बहलोलपुर गांव के पास पहुंचा तो उसका ट्रक बेकाबू होकर सडक़ किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने के कारण ट्रक का डीजल टैंक लीक हो गया, जिसने तुरंत आग पकड़ ली। वहीं, चालक ट्रक के कैबिन में ही सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया, जिस कारण जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक में आग लगी देख गांव के लोगों ने डायल 112 को कॉल किया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें काफी भडक़ चुकी थी। सूचना मिलते ही लाडवा से दमकल विभाग की दो गाडय़िां मौके पर पहुंची और 15-20 मिनट में आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने दो हाइड्रा मशीनों से ट्रक के केबिन को तोडक़र नासिर के शव को बाहर निकाला और ट्रक के पीछे लिखे नंबर पर कॉल कर ट्रांसपोर्ट पर घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार गांव बहलोलपुर के पास पेड़ से टकराकर एक ट्रक में आग लग गई, जिसमें चालक जिंदा जल गया। मृतक चालक नासिर उर्फ बबला गांव हवाना का रहने वाला है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक का कैबिन पूरी तरह से जल गया, जिसको बुझाने के लिए अग्निशामक दल बुलाना पड़ा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714